लोहरदगा, फरवरी 24 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के खरता गांव में सोमवार आधी रात को जंगली हाथियों ने आधा दर्जन से अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया। सोमवार को आधी रात में जब लोग सो रहे तब झुंड ने अचानक गांव में घुसकर तबाही मचाना शुरु कर दिया। एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर को जमींदोज कर दिया। सबसे पहले हाथियों ने महावीर उरांव के घर में हमला किया। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद झुंड ने रोशन उरांव और सूरजदेव उरांव का घर पर हमला बोल दिया। दोनों के परिवार घर में सो रहे थे। घर की ईंटें गिरने से रोशन और सूरजदेव को हल्की चोट भी लगी। इनके घर के बच्चे काफी घबरा गए थे। इसके बाद सूकी उरांव, रंजीत उरांव का घर को भी हाथियों ने पुरी तरह ध्वस्त कर दिया। फिलहाल झुंड खरता पहाड़ में डेरा जमाए हुए हैं। लोगों में काफी दहशत का...