लोहरदगा, अप्रैल 6 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के नगजुआ, हनहट व गुड़ी गांव में रामनवमी मेले का आयोजन किया गया। नागजुआ मेले में नरौली, गजनी, करगे, बड़ागाई, अम्बवा, चाल्हो, महुवरी गांव के अखाड़ों ने भाग लिया। हनहट मेले में भी एक दर्जन से अधिक गांवों के अखाड़ा के रामभक्तों ने शामिल होकर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लिया। समिति के द्वारा बेहतर खेल दिखाने वाले अखाड़े के लोगों को पुरस्कृत किया गया। कैरो प्रखंड बस्ती में भी नवमी की भव्य शोभयात्रा निकाली गई, कैरो वजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद निर्धारित मार्ग से भव्य शोभयात्रा निकली। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस व प्रशासन की कड़ी निगरानी थी। इसके साथ ही दशमी को कैरो प्रखंड बस्ती में भारत मिलाप शोभयात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोहरदगा जिला के अलावा रांची, गुमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.