लोहरदगा, मई 12 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका शिव मंदिर प्रांगण में रुद्र महायज्ञ आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 16 मई से 25 मई तक आयोजित होनेवाला महायज्ञ की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें यज्ञ मंडप निर्माण, रासलीला, प्रवचन, भंडारा की विधि व्यवस्था के अलावा लाईट टेन्ट की बुकिंग के साथ यज्ञ आचार्य, ब्राह्मणों की रहने की व्यवस्था के बारे चर्चा की गई। यज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर रौशन सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, राजू सोनी, अमन पांडेय, मोहित सोनी, बजरंग सोनी, राजेश सोनी आदित्य यादव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.