लोहरदगा, मार्च 16 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कैरो में होली त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कैरो ठाकुरबाड़ी में फूलडोल मेला का आयोजन हुआ। राधा कृष्ण के विधिवत पूजन के साथ इसका शुभारम्भ हुआ। आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने पूजन व अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रखण्ड के अलावा जिले के अन्य जगहों सें श्रद्धालु महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। पूजन स्थल में भजन कीर्तन के अलावा भक्ति संगीत के साथ नृत्य-गीत प्रस्त़ुत किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आज से लगातार पांच दिनों तक राधा-कृष्ण का लगातार पूजन होगा और पंचमी को डोल मेला का वृहद आयोजन होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन में मिठू साहू, मंटू साहू, कुंवर साहू, मनोज साहू, जगदीश साहू, गौतम साहू ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.