लोहरदगा, मई 10 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती में शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित अधिकारियों का शपथग्रहण सह पगड़ीपोशी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता चुनाव कमेटी के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी ने की। कार्यक्रम का आयोजन कैरो मस्जिद के ईमाम और खतीब कारी नौशाद साहब ने तिलावते कुरआन व नात ख्वानी से की। इसके बाद प्रखंड अंजुमन कैरो के ओहदेदारों ने अंजुमन इस्लामिया कैरो के नवनिर्वाचित अधिकारियों सदर-इम्तियाज अंसारी, सेक्रेटरी-मुस्लिम अंसारी, खजांची-सादाब अंसारी का माल्यार्पण और पगड़ीपोशी किया। प्रखंड अंजुमन के सदर जमील अंसारी, सेक्रेटरी समीद अंसारी, नायब सदर मजेबुल अंसारी ने अपने संबोधन में अंजुमन के कार्यों और दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की। सबने कहा कि समाज के आगे बढ़ाने में अंजुमन की बड़ी भुमिका होती है। अंजुमन सशक्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.