सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में क्रिसमस पर्व का समारोह धूम धाम से मनाया गया। छात्रों नें प्रभु येशु के जन्मोत्सव पर कैरोल सिंगिंग और जिंगल बेल जैसे गीतों से सांता क्लॉस का आने का जश्न मनाया। क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विसेंट परेरा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करने वाले अनुराग सिंह की दस हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया । यीशु आया .... जागो जागो... नृत्य की मोहक प्रस्तुति से बच्चों ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।माइम की रोचक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...