आगरा, नवम्बर 12 -- सहावर क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बुधवार को कैरियर मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य हरि शरण लाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीआईओएस ने सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहने, बड़े सपने देखने और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों से सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने, अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य के लिए कार्य करने का मंत्र दिया। प्रधानाचार्य रामलाल ने पॉजिटिव सोच के साथ सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस रखने के लिए कहा। शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक ने विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.