मुरादाबाद, फरवरी 13 -- एसएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने कहा कि गाइडेंस कार्यक्रम भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। संचालन बबीता मेहरोत्रा ने किया। बेस्ट प्रैक्टिस में प्रथम स्थान बबीता मेहरोत्रा, द्वितीय स्थान शुभ्रा वार्ष्णेय, तृतीय स्थान गीतांजलि दक्ष, चतुर्थ स्थान रेणुका व पंचम स्थान निधि को मिला। जिला समन्वयक डॉ. सुनीता चौधरी, प्रधानाचार्य रवि कुमार, रश्मि विमल, स्वदेश कुमारी, इदरीश अहमद व प्रमोद आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...