छपरा, जनवरी 28 -- दिघवारा निसं। वाईएन कॉलेज दिघवारा के सेमिनार हॉल में बुधवार को इग्नू के अध्ययन केंद्र वाई एन कॉलेज दिघवारा एवं क्षेत्रीय केंद्र पटना के संयुक्त तत्वाधान में कैरियर काउंसलिंग सह संवर्धन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय केंद्र के सहायक निदेशक आसिफ इकबाल ने इग्नू द्वारा संचालित लगभग 300 पाठ्यक्रमो में से लगभग दर्जनों पाठ्यक्रमों एवं सर्टिफिकेट डिग्रियों पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं का विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो (डॉ) पुष्पराज गौतम ने इस अध्ययन केंद्र की प्रशंसा की। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो अरविंद राम ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इग्नू द्वारा संचालित सभी रोजगारपरक डिग्रियों पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन डॉ मृदुला कुमारी द्वारा किया गया। अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ सतीश क...