दुमका, जनवरी 28 -- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो के बासुकीनाथ धाम जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी, जामा प्रखंड की ओर से कैराबनी चौक पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता रामकृष्ण हेंब्रम ने किया, जहां सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...