सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। पूर्व सांसद कैराना प्रदीप चौधरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत किए गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी चुनाव में राष्ट्रीय परिषद सदस्य मतदान कर नए अध्यक्ष को चुनेंगे। रविवार को लखनऊ में राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामो की घोषणा की गई जिसमें सहारनपुर- कैराना लोकसभा से पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी को जगह दी गई है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। इस घोषणा के बाद क्षेत्रभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदीप चौधरी का राष्ट्रीय परिषद में चयन संगठन के लिए मजबूती का संकेत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.