शामली, जनवरी 12 -- तहसील में एसडीएम व तहसीलदार ने बीएलओ एवं सुपरवाइजों के साथ बैठक के दौरान पुनरीक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विस कैराना क्षेत्र के 17334 लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने बीएलओ एवं सुपरवाइजों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने बीएलओं को मतदाता सूची में नए मतदाता शामिल करने के लिए अधिक से अधिक फार्म छह तथा त्रुटि दूर करने के लिए फार्म आठ भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त बीएलओ अपनी मतदाता सूची का अवलोकन कर लें तथा जिनमें फोटो सही नहीं है, उन्हें ठीक कर लें। इसके अलावा जिन मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची में रिकॉर्ड नहीं मिला, ऐसे 17334 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.