शामली, फरवरी 4 -- शहर के कैराना रोड पर गंदगी के ढे़र लगे होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नागरिकों ने नगर पालिका से गंदगी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। शहर के कैराना रोड पर लंबे समय से कूडे के ढेर लगे हुए है, जिससे भारी दुगंध फैल रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाराघर, हॉसिपटल व स्थानीय दुकानदार अपने कूडा कचरा एकत्रित कर सडके किनारे फेंक देते है। सबसे अधिक कूडा कचरा बारातघर और हॉस्पिटल से आता है। जिससे गंदगी के ढेर लगे रहते है और भारी दुगंध फैली रहती है। कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुईं। अब गंदगी एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर डाली जा रही है, लेकिन समस्या का पूर्ण समाधान नही हुआ। उन्होने नगर पालिका प्रशासन से कूडे की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.