शामली, नवम्बर 15 -- कैराना। वेतन उच्चीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन दिया। शनिवार को उप्र लेखपाल संघ शाखा कैराना की अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पिछले नौ साल से लंबित लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता व पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करने, मृतक आश्रितों को पुरानी पेंशन का लाभ, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग की गई। विशेष वेतन भत्ता 100 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह करने और 300 लेखपालों के अंतर्मंडलीय स्थानांतरण (23 अगस्त 2018 शासनादेश के तहत आवेदन मंगाए गए लेकिन सूची जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.