शामली, जनवरी 15 -- बार एसोसिएशन कैराना की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन हेतु शुक्रवार को बार भवन में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। एल्डर कमेटी ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, शैलेंद्र चौधरी व ईशपाल सिंह ताल ठोक रहे हैं। तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने के चलते त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। महासचिव पद पर शहजाद अहमद व सरवेज जंग के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर अखलाक, प्रदीप कुमार शर्मा व राजेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल व सतपाल सिंह, सहसचिव पद पर जानशेर अली व राहुल सिंह, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अदनान व विशाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पद पर हेमराज गुप्ता, खड़क सिंह चौहान, महिला अधिवक्ता पंकज, महेन्द्र सिंह, नसीम अहमद, ...