अमरोहा, जनवरी 4 -- तहसील के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का की दरगाह पर सालाना उर्स में आयोजित कुश्ती दंगल में मशहूर पहलवानों ने दाव आजमाए। इससे पूर्व कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। शनिवार को कुश्ती दंगल में गंगौह कैराना के वकार पहलवान ने संभल के अनस पहलवान को चित कर दिया। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार कुश्ती देखने को मिली। मुकाबले के दौरान दंगल स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अन्य कई मशहूर पहलवानों के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। उधर, शुक्रवार रात कव्वाली महफिल में राजा जानी बरेली और जोया वारसी लखनऊ ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए। कव्वाली के सुरों पर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उर्स कमेटी सदर अमीर बाबा, सेक्रेटरी मुशाहिद आदि मौजूद रहे। इस मौके पर लगे मेले में महिला व बच्चों ने खरीदारी की। बच्चों ने...