सहारनपुर, जुलाई 16 -- कैराना सांसद इकरा हसन से सहारनपुर के एडीएम संतोष बहादुर भिड़ गए हैं। इकरा ने एडीएम पर उनका अपमान करने और नगर पंचायत चेयरपर्सन शमा परवीन को डांटने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि एडीएम ने उन दोनों को अपने कक्ष से जाने तक को बोल दिया। मामले की शिकायत कमिश्नर से लेकर शासन तक की गई। कमिश्नर ने डीएम सहारनपुर को जांच कर रिपोर्ट सौपने को निर्देश दिया है। घटना एक जुलाई की है। छुटमलपुर नगर पंचायत चेयरपर्सन के साथ इकरा हसन समस्याएं लेकर उनसे मिलने गई थीं। कैराना सांसद इकरा हसन ने प्रमुख सचिव नियुक्ति, कमिश्नर सहारनपुर समेत अन्य अफसरों को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। पत्र में विस्तार से बताया है उनके साथ क्या हुआ था।। जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक जुलाई को छुटमलपुर नगर पालिका की चेयरपर्सन के साथ सहारनपुर में अपर जिलाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.