शामली, जनवरी 21 -- मुजफ्फरनगर जेल में बंद पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट वारिस उर्फ वारस उर्फ राजा को मंगलवार को कैराना स्थित कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से एक गवाह के बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है। आरोपी पाकिस्तान का ही रहने वाला है, जिसे 25 वर्ष पूर्व हैंडग्रेनेड, बंदूक रखने और पासपोर्ट एक्ट के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2000 में कांधला पुलिस ने मूल रूप से पाकिस्तान के गुजरावाला निवासी वारिस उर्फ वारस उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था, उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद हुए थे। मुकदमे में पासपोर्ट उल्लंघन की धारा भी लगाई गई थी। आरोपी आईएसआई का एजेंट बताया जाता है। तभी से आरोपी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। मंगलवार को जेल के बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.