जमशेदपुर, जनवरी 16 -- जमशेदपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैरव गांधी के अपहरण की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विधि-व्यवस्था संभालने की सीख उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार से लेनी चाहिए। संजय सेठ ने आरोप लगाया कि झारखंड बंगाल की राह पर बढ़ रहा है, जहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वे शुक्रवार को कैरव गांधी के सर्किट हाउस एरिया स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कैरव के पिता देवांग गांधी और अन्य परिजनों से मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा ईडी कार्यालय को घेरना शर्मनाक है और इससे यह संदेश जाता है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.