जमशेदपुर, फरवरी 23 -- उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड में अपहरणकर्ताओं ने आपसी संवाद के लिए सिग्नल एप का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि वारदात की योजना बनाने से लेकर लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी साझा करने तक अधिकतर बातचीत इसी एप के माध्यम से की गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि सिग्नल एप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप है, जिसमें भेजे गए संदेश, कॉल और फाइल पूरी तरह सुरक्षित रहती है और उन्हें बीच में इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल होता है। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अपराध जगत में भी इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक, देश के चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने भी मुंबई में फिल्मी हस्तियों को धमकी देने के लिए इसी एप का उपयोग किया था। इसके अलावा अंबाला थाने को उड़ाने की साजिश भी सिग्नल पर बनाए गए ग्रुप में रच...