मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- क्रिसमस पर्व को लेकर लोगों ने उत्साह छाने लगा है। पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च कार्यक्रमों की शुरूआत कर दी गई है। क्वायर्स की टीम चर्च के प्रमुख पादरी ब्रजेश मैंसल के सानिध्य में सिविल लाइंस स्थित टाइट्स कालोनी पहुंची और कैरल सिंगिंग की। पादरी रोहित मैसी के नेतृत्व में क्वायर्स की टीम ने घर-घर जाकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी में आरकेस्ट्रा के साथ गीत गाए। उन्होंने 'आया यीशू आया है गुनाहगारों को देने सहारा...' और 'देखें छलनी में चमका एक सितारा...'गीत गाकर माहौल क्रिसमसमय कर दिया। प्रमुख पादरी ब्रजेश मैंसल ने बताया इस दान पात्र में एकत्र धन से गरीब और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। टीम में अभिषेक विल्सन,जॉनी राठौर,डेरिक सिंह, ईवा बैनर, नीरज एडवर्ड,आकाश रावर्ड, आकाश एनवर्ड आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्द...