रांची, सितम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित कैरली स्कूल में शनिवार को ओणम पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने पर्व के अनुरूप मलयाली गीत-संगीत पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं, बोर्ड परीक्षा में राज्य के टॉपर रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। ओणम केरल का राजकीय त्योहार है। यह फसलों के तैयार होने पर मनाया जाता है। पौराणिक कथा है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर असुरराज महाबली को पाताल लोक भेज दिया था। महाबली को अपनी प्रजा से प्रेम था। इसलिए उन्हें साल में एक दिन प्रजा से मिलने की छूट दी गई थी। ओणम महाबली की याद में मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...