अररिया, फरवरी 19 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। स्थानीय जुम्मन चौक में डायमंड क्लब के बैनर तले आयोजित सात दिवसीय कैरम बोर्ड टूर्नामेंट में तबारक टिंकू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रॉकी को 2-1 से हराया। एक गेम में रॉकी को नील गेम से भी हार का सामना करना पड़ा। विजेता तबारक टिंकू को 51 सौ नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता रॉकी को 31 सौ नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण वार्ड पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता बेलाल अली एवं मटियारी पंचायत के सरपंच शमसेर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति में नौशाद आलम, जफर आलम, परवेज आलम, हुसैन सिद्दीकी, नाजिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.