कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ। नगर क्षेत्र में हेलीपैड बनवाए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को तीन जगह हेलीपैड बनवाने के लिए चिन्हित की, जिनमें फर्रुखाबाद रोड, सौ शैय्या अस्पताल के पीछे और कैरदा रोड पर जमीनों को देखा गया। मालूम हो कि शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक जिला और तहसील मुख्यालय पर स्थायी रूप से हेलीपैड का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 50 वाई 50 मीटर की जगह की आवश्यकता होगी। हेलीपैड के लिए नगर क्षेत्र में कैरदा रोड पर अग्निशमन स्टेशन के पास जमीन उपयुक्त हो सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही हैं। यहीं पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...