लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- धौरहरा, संवाददाता। कस्बे के श्रीराम नवमी मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल ओयल के डॉ. अंशुल गुप्ता ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। सुबह नौ बजे से शुरू हुए शिविर में जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सामान्य रोगों के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर परामर्श दिया गया। विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, अचल अवस्थी, अभिषेक अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...