जौनपुर, दिसम्बर 3 -- केराकत। बिजली बिल राहत योजना के दूसरे दिन मंगलवार को अधिशासी अभियंता केराकत आशीष कुमार चौहान के निर्देशन में थानागद्दी, डोभी, मुफ्तीगंज, जलालपुर, महादेवा, नदौली और केराकत में कुल 11 स्थान पर कैंप लगाए गए। इन कैंपों में 36 बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया| बकायदारों ने दो लाख 88 हजार रुपये राजस्व जमा कराया गया। पुराने और लंबित बकायेदारों में से 148 ने अपना पंजीकरण कराया और नौ लाख 51 हजार रुपये की धनराशि जमा की। कैम्प में एसडीओ केराकत संजीव कुमार भास्कर, एसडीओ मुफ्तीगंज अतुल कुमार, एसडीओ डोभी प्रियांशु सिंह, एस डीओ थानागद्दी मनीष कुमार, अवर अभियंता केराकत राकेश कुमार अन्य रहे। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बकायेदारों से अपील किया है कि वे इस छूट योजना का भरपूर लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...