गोरखपुर, फरवरी 17 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। नगर पंचायत चौमुखा वार्ड-9 अवैधनाथ नगर निवासी रविन्द्र कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे रामचन्द्र, दयाराम, लवकुश, अनिल और सुनील समेत अन्य लोग उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की। उस समय घर में महिलाएं मौजूद थीं और वह अकेले थे। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के बजाय शांति भंग में चालान कर 15 फरवरी को आरोपियों को छोड़ दिया, जिससे उनका मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.