भभुआ, फरवरी 9 -- सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में केसीसी की पहली जीत, कृष का अर्धशतक नगर परिषद के पूर्व सभापति ने देवांश को दिया प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कैमूर क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। कैमूर क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। विजन की ओर से कृष राज ने शानदार 51 रन की नाबाद पारी खेली। प्रेम सिंधु ने 40, आकाश साहनी ने 20 और शिवम ने 17 रन का योगदान दिया। कैमूर सीसी की ओर से सौरव कुमार ने 2 विकेट झटके, जबकि सोनू साह, मयंक सिंह, ...