भभुआ, फरवरी 20 -- स्टार क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर जीता दिलचस्प मुकाबला आदित्य सिंह की जुझारू पारी बनी जीत की कुंजी, बने प्लेयर ऑफ द मैच (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में विजन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों के दबदबे और अंत तक चले संघर्ष ने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20.2 ओवर में मात्र 83 रन पर सिमट गई। संतोष 18, ओमप्रकाश बिंद 15 और अजीत 14 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष कर सके। विजन की ओर से अनुशासित गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। सुधांशु रंजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.