सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। कैमूर वन्य जीव विहार में तीन वर्षों में काले हिरनों की संख्या में 300 से अधिक की वृद्धि हुई है। जनवरी में हुई ताजा गणना में कैमूर वन क्षेत्र में 816 काले हिरन मिले हैं। जबकि वर्ष 2022 में इनकी संख्या 510 थी। इसका प्रमुख कारण कैमूर वन क्षेत्र में उनके रहने के लिए अनुकूल वातावरण माना जा रहा है। कैमूर वन्य जीव विभाग प्रत्येक तीन वर्ष में काले हिरणों की गणना कराता है। इसमें विभागीय वाचर, फारेस्ट गार्ड समेत अन्य वन कर्मी लगाए जाते हैं। विभाग पदचिह्नों के जरिए इनकी गणना करता है। हिरणों की संख्या अनुमानत: तय की जाती है। इनका शिकार प्रतिबंधित है और शिकार पर सजा का भी प्राविधान है। जनवरी माह में हुई ताजा गणना में काले हिरनों की संख्या में हुई वृद्धि को काफी सुखद माना जा रहा है। जनवरी में हुई गणना में काले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.