एक संवाददाता, दिसम्बर 3 -- बिहार के कैमूर जिले के रामपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात करमचट थाना क्षेत्र के हुड़री में मंगलवार देर शाम को हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुंशी पासवान के रूप में हुई है। वह भलुहां गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के तेलारी से लौटते समय उसकी बाइक से किसान को टक्कर लग गई थी। इसी के आवेश में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में उसकी जान चली गई। सूचना पर करमचट थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक परिजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि इस मामले में कुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.