भभुआ, फरवरी 1 -- पेज चार की लीड खबर कैमूर में एक बार फिर बढ़ा ठंड का असर, सुबह-शाम ठिठुरन मौसम साफ रहने के कारण एक सप्ताह पहले कैमूर जिले में कम हो गया था ठंड का प्रकोप मौसम विभाग के अनुसार दुसरे राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण कुछ दिन पड़ेगा ठंड भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पछुआ हवा के बीच अचानक मौसम में बदलाव के कारण इधर वीते चार पांच दिनों से कैमूर जिले में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ने से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण चार पांच दिनों से सुबह में देर से आसमान में धूप भी निकल रहा है। वहीं सुबह-शाम कनकनी व हल्के कुहासे के कारण मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। लोगों की माने तो दोपहर में धूप निकलने के बाद भी पछुआ हवा के कारण ...