सासाराम, फरवरी 15 -- रोहतास, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके प्रखंड के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की अल सुबह से ही भक्त पारंपरिक परिधान पहनकर मंदिरों की ओर जाते दिखे। प्रसिद्ध रोहितेश्वर धाम, जमुआ शिव मंदिर, कल्याणपुर सूर्य मंदिर, कशिश नाथ मंदिर सहित दर्जनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान भगवान शिव की प्रतिमा पर दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, भांग, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...