सासाराम, फरवरी 3 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित बंडा गांव मे रूद्र महायज्ञ के लिए सोमवार को सुग्रीव सिंह खरवार की अध्यक्षता में जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा के दौरान चार किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी नदी से ही संकल्पित जल को लेकर हजारों श्रद्धालु यज्ञ मंडप तक देर शाम मे पहुंचे। जंगलिया बाबा के सानिध्य में 11 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...