आरा, मार्च 3 -- आरा, एक संवाददाता। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सोमवार को कैमूर की टीम ने औरंगाबाद की टीम को नौ विकेट से हरा दिया। महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम ने 22 ओवरों में 107 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने महज 15.3 ओवर में महज एक विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच कैमूर के धनेश चौहान को दिया गया। मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के दीपक व नीरज थे और स्कोरर शाहबाज व प्रियांशु थे। उद्घाटन डॉ अभिषेक आनंद व डॉ अमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.