भभुआ, फरवरी 9 -- नशीले पदार्थों के सेवन और नकारात्मक विचार आने से अवसाद का शिकार हो रहा युवा वर्ग, सोल्लासपूर्ण माहौल देना जरूरी हर माह नये-पुराने औसतन 450 मरीज काउंसिलिंग कराकर दवा लेने आ रहे अस्पताल, स्कूल-कालेज, मंडल कारा में शिविर लगा बचने के बताते हैं उपाय (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले में अवसाद के मरीजों में 12 प्रतिशत युवा शामिल हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई में हर नये-पुरान औसतन 450 मरीज काउंसिलिंग कराकर दवा लेने आते हैं। इनमें से कम से कम 50 युवा मरीज शामिल रहते हैं। जनवरी 2026 में इस इकाई में 465 मरीज और 9 फरवरी तक 150 मरीजों ने को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इसकी पुष्टि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने की। मनोचिकित्सक डॉ. चेतन कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान यह पता चला...