पटना, दिसम्बर 30 -- बिहार के वर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कैमूर वन्यप्राणी आश्रयणी को कैमूर टाईगर रिजर्व घोषित कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की ओर से तैयार किए गए संशोधित प्रस्ताव को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) भेजने पर विभागीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रपोजल को मंजूरी मिलने के बाद बिहार के दूसरे टाईगर रिजर्व का रास्ता साफ हो जाएगा। अभी राज्य में एक ही वाल्मिकी टाईगर रिजर्व है। आपको बता दें कैमूर अभ्यारण में 450 वर्ग किमी. का क्षेत्र कोर जोन के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां मानव हस्तक्षेप पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। जबकि 1050 वर्ग किमी. का बफर जोन होगा, जिसमें शेरगढ़ किला, गांव, मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थल भी शामिल होंगे। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.