भभुआ, फरवरी 17 -- जिले के 3500 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन मंगलवार को दी दसवीं की परीक्षा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 13 विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल हुए परीक्षा में (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बोर्ड की दसवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। बुधवार से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी। दसवीं की परीक्षा के लिए कैमूर जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रथम दिन विभिन्न विद्यालयों के 3500 छात्र-छात्राओं ने गणित विषय की परीक्षा दी। मानव भारती हेरिटेज स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास कुमार पांडेय व कुदरा लालापुर स्थित पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संपन्न हुई। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया नियम के ...