शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- निगोही क्षेत्र के परसौना खलीलपुर गांव में कैमुआ नाले को पाटकर फसल बोए जाने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। शारदा नहर से निकला यह नाला दशकों से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की कृषि का आधार रहा है। नाला बंद होने से जहां किसानों को सिंचाई का संकट झेलना पड़ रहा है, वहीं बरसात में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। कैमुआ नाला ब्रिटिश काल में शारदा नहर से निकाला गया था, ताकि पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक और शाहजहांपुर के निगोही व सदर क्षेत्र के गांवों को सिंचाई का पानी मिल सके। यह नाला विरासिन से परसौना खलीलपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के बीच से गुजरता है। आरोप है कि इसी हिस्से में नाले को पाटकर गन्ना और गेहूं की फसल बो दी गई, जिससे वर्षों से इसमें पानी का प्रवाह बंद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में शारदा नहर ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.