फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। खागा कस्बे में शराब कारोबारी के घर हुई 54 लाख की चोरी के मामले में पुलिस टीमों को सीसीटीवी कैमरों से कोई मदद नहीं मिली है। तीन दिनों में डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे पुलिस देख चुकी है, लेकिन इन कैमरों की फुटेज से पुलिस को एक भी सुराग नहीं मिला है। अब खुलासा सर्विलांस के भरोसे पर आकर टिक गया है। सर्विलांस सेल ने अब टावर डंप की प्रक्रिया शुरु की है। घटना वाली रात आस पास कितने मोबाइल एक्टिव थे और उनमें से संदिग्ध कौन हैं। यह जांचने का काम पुलिस करेगी। फिलहाल पुलिस टीमें खुलासे के दबाव में है। मामले में आईजी स्तर से भी लगातार मानीटरिंग हो रही है। बता दें कि मानू का पुरवा, जीटी रोड खागा कस्बा निवासी शराब कारोबारी नारायण सिंह के सूने घर में बुधवार रात चोरी हो गई थी। वह परिवार सहित नौ फरवरी को राजस्थान के सीकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.