नोएडा, दिसम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा में कैमरे लगाने के काम के लिए तीन कंपनियों आगे आईं हैं। इनमें से एक कंपनी एल एंड टी ने सोमवार को डेमो दिया। बाकी दो कंपनियां अगले कुछ दिनों में डेमो देंगे। डेमो के लिए प्राधिकरण दफ्तर समीप स्थित गोलचक्कर पर कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कंपनी द्वारा दिए गए डेमो का बारीकी से अध्ययन किया। इसमें पास होने वाली कंपनी का चयन इस माह कर लिया जाएगा। नए वर्ष में कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। आधुनिक कैमरे की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। अधिकारी के मुताबिक सेफ सिटी और आधुनिक यातायात प्रबंधन परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा में सभी गोलचक्करों, बाजारों सहित 350 से अधिक स्थानों पर 2700 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना की लागत 227.60 कर...