संभल, फरवरी 19 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल-सलखना के जंगल में मंगलवार दोपहर गन्ने के खेत में दिखे तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन कैमरे भी लगाए गए हैं। पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं आ पाया है, लेकिन जो कैमरे लगे हैं, उनमें नीलगाय जरूर कैद हुई है। ग्रामीणों में तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। सिरसानाल और सलखना गांव के जंगल में फसलों की सिंचाई के लिए नहर बनाई जा रही नहर की पैमाईश के दौरान मंगलवार दोपहर नहर विभाग के जेई व ग्रामीणों को गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए न केवल जंगल में पिंजरा लगाया बल्कि तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन आरआई कैमरे भी लगाए लेकिन दूसरे दिन बुधवार को न तो तेंदुआ पिंजरे में कैद हो पाया है और न ...