गोरखपुर, जनवरी 27 -- फोटो- सुरक्षा - टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ही करेगी सड़क सुरक्षा के कार्य - गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर 110 किमी में सड़क सुरक्षा के कार्य शुरु गोरखपुर, अभिमन्यु चौधरी। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कार्य शुरू हो गए हैं। चिन्हित स्थानों पर छह माह में सड़क सुरक्षा के कार्य होंगे, जबकि एक साल के अंदर एनएच-27 सीसीटीवी कैमरे की जद में आ जाएगा। उसके बाद सड़क पर होने वाली अवैध पार्किंग होने पर आसानी से चालान हो सकेगा, जबकि वाहनों के ओवर स्पीड होने पर भी कार्रवाई हो सकेगी। ऐसे इंतजाम से हादसा करके भागने वाले वाहनों को पकड़ना आसान होगा। एनएचएआई ने गोरखपुर- लखनऊ हाईवे पर टोल प्लाजा का संचालन करने वाली आईआरबी हरिहारा कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड से सड़क सुरक्षा के कार्य करने का अनुबंध किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.