बोकारो, अगस्त 26 -- गोमिया, प्रतिनिधि। अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों में से बोकारो के 7 और हजारीबाग के 10 मजदूर सोमवार को सकुशल वतन लौट आए। इन मजदूरों की वापसी के बाद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। बोकारो जिले के मजदूरों में गोमिया प्रखंड के चिलगो के प्रेम टुडू व सिबोन टुडू, करी खुर्द के सोमर बेसरा व पुराण टुडू, बड़की सिधाबारा के रामजी हांसदा, विरवा हांसदा व महेंद्र हांसदा शामिल हैं। ये सभी मजदूर ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। 11 मजदूरों को चार महीने से और 8 मजदूरों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण इन्हें खाने-पीने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परेशान होकर इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की गुहार लगाई थी। इसके बाद झारखंड सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए उनकी सुरक्षित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.