फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- थाना टूण्डला पुलिस ने लूट से सम्बन्धित अभियोग का सफल अनावरण कर लूट करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया कैमरा और अन्य सामान, घटना में प्रयुक्त दो बाइकों और तमंचा बरामद किया है। चार दिसम्बर को अजय अपने साथी राजकुमार साथी के साथ ऑटो से शादी समारोह में फिरोजाबाद से टूण्डला जा रहा था। तभी रास्ते में दो मोटर साइकिलों पर सवार लुटेरों ने ऑटो को रुकवाकर कैमरों का बैग लूटकर मौके से भाग गए। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने टीमों का गठन कराया। थाना पुलिस ने सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में 2 टीमों का गठन किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लूट के मामले में रिषभ पुत्र राजेश कुम...