कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- बीआरसी नेवादा के प्राथमिक विद्यालय पुरखास में शनिवार को दो बजे संवेदनहीनता का मामला सामने आया। विद्यालय परिसर में बच्चे झाड़ू लगाते हुए मिले। जैसे ही किसी ने इस दृश्य को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया मौजूद शिक्षक ने बच्चों को तुरंत वहां से हटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अक्सर बच्चों से सफाई कराई जाती है। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराज़गी देखी गई। मामले में शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...