बागपत, फरवरी 23 -- खेकड़ा। धर्मानगरी बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के एक कमरे में सोमवार को धार्मिक चैनल के कैमरामैन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। धर्मानगरी बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर, त्रिलोक तीर्थ धाम और साधुवृति आश्रम में धार्मिक पूजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। मंदिर कमेटी ने कार्यक्रम की फोटोग्राफी के लिए एक चैनल के कैमरामैन आदित्य तिवारी को बुला रखा था। उसे मंदिर परिसर में ही कमरा नंबर 45 दे रखा था। रविवार की रात भी वह कमरे में ही रुका हुआ था। सोमवार सुबह जब वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश की गई। अंदर से उसका कमरा बंद मिला। दरवाजा खोला गया, तो कमरे में वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके कानों में मोबाइ...