सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। बीते करीब पांच वर्षों में अब तक पांच लोगों की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो चुकी है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। ग्रामीणों की माने तो सबसे पहले बुजुर्ग गिरजा की करंट से मौत हुई थी। इसके बाद करीब तीन वर्ष पूर्व स्कूल के पास स्थित ट्रांसफार्मर के स्टे वायर में उतरे करंट से सोनम वर्मा (15) पुत्री छोटेलाल वर्मा की मौत हुई। वहीं शिवा (12) पुत्र राकेश धुरिया की टूटे तार की चपेट में आने से जान चली गई। इसके अलावा रतन यादव (40) पुत्र जगन्नाथ यादव भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण काल के गाल में समा गए। ताजा मामला बुधवार का है, जब खेत में काम करते समय ट्रांसफार्मर के स्टे वायर म...