बुलंदशहर, अगस्त 20 -- छतारी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी में तीन दिन पहले कैब चालक का गला कटा हुआ शव मिला था। पुलिस ने कैब चालक की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों द्वारा नोएडा से कैब बुक की थी और रास्ते में कैब लूटने का विरोध करने पर चालक अजीत की हत्या कर उसके शव को छतारी क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कैब, घटना में प्रयुक्त चाकू आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को थाना छतारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के जंगल में एक व्यक्ति का का गला कटा शव मिला था। मृतक की पहचान अजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र पाल सिंह निवासी गांव वाजीदपुर थाना नारखी जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.