गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर कैब में बैठी सवारी ने चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से चालक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं, चालक की चीख सुनकर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सीलमपुर निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र कैब चलाता है। सोमवार दोपहर में दिल्ली में एक व्यक्ति ने पानीपत जाने के लिए कैब बुक की। पानीपत से होने के बाद सवारी ने राजनगर एक्सटेंशन चलने को कहा। बताया जा रहा है कि कैब जैसे ही नंदग्राम थानाक्षेत्र में मेरठ रोड तिराहे पर पहुंची तो पीछे बैठी सवारी ने चालक सुरेंद्र पर धारदार हथियार सें हमला कर दिया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सवारी ने उस पर ए...